Tuesday, December 5, 2023
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडभाजपा कोर कमेटी की बैठक

भाजपा कोर कमेटी की बैठक

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे ही राष्ट्रीय राजनैतिक दल अपनी तैयारियों पर जोर देने लगे हैं। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में दो जिलों की 6 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं संग भाजपा के आला नेताओं ने कोर कमेटी व चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक की। जिसमे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री बी एल संतोष, संगठन प्रभारी दुष्यंत गौतम व प्रदेश अध्यक्ष मैदान कौशिक शामिल रहे। उन्होंने आगामी चुनाव में किस तरह जीत हांसिल की जाए इस संबंध में भाजपा नेताओं की नब्ज टटोली और कार्यक्रमों की समीक्षा की। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि इसी माह पूरे प्रदेश में उनके द्वारा वीडियो वेन भेजी जा रही है जिसके जरिये सरकार के काम काज को प्रदेशवासियों के सुझाव आमंत्रित किये जायेंगे। उन्होंने कहा, भाजपा अपने 5 वर्षों का ब्यौरा जनता के सामने रखने की योजना पर भी कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की देहरादून में आयोजित रैली में देखी गयी भीड़ के आधार पर 2022 में भाजपा की जीत का भरोसा जताया है ।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें