Friday, December 1, 2023
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडकांग्रेस की उत्तराखण्ड में हुंकार

कांग्रेस की उत्तराखण्ड में हुंकार

1971 के बांग्लादेश युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की निर्णायक जीत की 50 वीं वर्षगांठ के मौके पर देहरादून में  होने वाली  राहुल गांधी की रैली को कांग्रेस द्वारा बीते दिनों 4 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के जवाब के तौर पर पेश किया जा रहा है। सैन्य बहुल प्रदेश उत्तराखंड में राहुल आज से चुनावी जंग का आगाज करने जा रहे हैं ।पार्टी ने राहुल की रैली के लिए सोच समझकर दिन और तारीख का चयन किया है। आज के दिन को विजय दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाता है। सैन्य बहुल प्रदेश उत्तराखंड में राहुल गांधी की आज होने वाली रैली से कांग्रेस उत्तराखंड के सैन्य मतदाताओं में अपनी छवि सुधारने की कोशिश में जुटी हुई है। इस मौके पर कांग्रेस द्वारा उन पूर्व सैनिकों का सम्मान किया जाएगा जो 1971 के बांग्लादेश युद्ध में शामिल हुए थे। पूर्व सैनिकों और उनके परिवारजनों समेत करीब 60 व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा।  कांग्रेस द्वारा इस रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाने की कोशिश की जा रही है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस का पूरा अमला राहुल गांधी की इस रैली को सफल बनाने के लिए जुड़ चुका है। विभिन्न स्तरों पर अलग-अलग कमेटी बनाकर राहुल गांधी की आज की रैली को सफल बनाने के लिए हर स्तर से कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें