Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeधर्म संस्कृतिशंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के आश्रम में गुप्त नवरात्रि के प्रांरभ अवसर...

शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के आश्रम में गुप्त नवरात्रि के प्रांरभ अवसर पर हुआ विशेष पूजा अनुष्ठान

Chamoli। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के आश्रम में गुप्त नवरात्रि के प्रांरभ अवसर पर पूजा अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने मांगल गीत गाकर नृत्य कर राज रजेश्वरी व त्रिपुरा संदरी समेत अन्य अराध्य सिद्ध देवियों की अराधना की।

मठ में शंकराचार्य के प्रतिनिधि ब्रह्मचारी विष्णुप्रियानन्द ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के अवसर पर 2 फरवरी से शुरू हुआ यह विशेष पूजा अनुष्ठान माघ शुक्ल दशमी तक आयोजित होगा व अनवरत राजराजेश्वरी समेत अन्य सभी देवियों की पूजा की जायेगी।

बताया कि पहले दिन मठ में विराजमान 64 योगिनियों सहित भगवती राजराजेश्वरी त्रिपुरा सुंदरी का फल से श्रंगार किया गया व पहले दिन सुबह 10 से 12 बजे तक विशेष अनुष्ठान किए गए। बताया कि पहले दिन 64 योगिनी देवियों का फल श्रृंगार ,64 माताओं का पूजन ,कैप्टन अरविन्द सिंह का विद्वत् सम्मान ,श्रीविद्या साधकोत्तम सम्मान’, तुलादान ,महाआरती आदि वैदिक पूजायें की गई। कहा कि यह सब पूजा अनुष्ठान विश्वकल्याण की भवना से किया जा रहा है व इसमें वैश्विक महामारी कोरोना को दूर करने की भी प्रार्थना की जा रही है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें