Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeराजनीतिसीएम धामी के जन्मदिन पर पूरे राज्य में रही धूम, पीएम और...

सीएम धामी के जन्मदिन पर पूरे राज्य में रही धूम, पीएम और गृहमंत्री ने दी बधाई,

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने जन्मदिन को उन्होंने संकल्प दिवस के रूप में मनाया है। वहीं उन्होंने प्रदेश के लिए खुशहाली की कामना की है। उनके जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। सीएम धामी ने जन्मदिन के मौके पर बच्चों के साथ केक काटा। पुष्कर सिंह धामी के लिए यह वर्ष कई नई चीजों को लेकर आया। इस साल में वे दूसरी बार उत्तराखंड की कमान संभाली। उनके नेतृत्व में भाजपा प्रदेश में लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफल हुई। हालांकि, खटीमा से उत्तराखंड चुनाव 2022 वे हार गए। इसके बाद भी भाजपा ने उन पर भरोसा जताया। दोबारा सीएम बने। चंपावत से चुनावी मैदान में उतरे और रिकॉर्ड वोट से जीत कर इतिहास रच दिया। सीएम धामी के जन्मदिन को भाजपा प्रदेश में संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। वहीं, सीएम धामी ने टपकेश्वर मंदिर पहुंच कर भगवान महादेव का आशीर्वाद लिया। बच्चों के साथ केक काटकर इस मौके को सेलिब्रेट किया।

पीएम मोदी ने दी बधाई

सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। अपने बधाई संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश को बदलने और राज्य के लोगों को सशक्त बनाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। इस कार्य को वे पूरी गंभीरता से कर रहे हैं। इश्वर उन्हें लंबा और स्वस्थ्य जीवन प्रदान करें और वे प्रदेश के लोगों की सेवा करते रहें।

अमित शाह सीएम योगी ने दी धामी को बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि पुष्कर सिंह धामी जिस ऊर्जा, समर्पण और सेवाभाव से देवभूमि उत्तराखंड की जनता के कल्याण के लिए कार्य कर रहें है, वह प्रशंसनीय है। ईश्वर से आपके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन व दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने अपने बधाई संदेश में बाबा केदारनाथ की कृपा बनी रहने की कामना की।

सीएम धामी ने दिया धन्यवाद

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्विटर पर बधाई संदेश देने वाले सभी नेताओं का धन्यवाद किया। साथ ही, देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा करने की बात कही। सीएम धामी ने जन्मदिन के मौके पर भगवान शिव का अभिषेक कर प्रदेश की उन्नति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें