Monday, October 2, 2023
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस का टायर फटा! अनियंत्रित...

उत्तराखण्डः बच्चों को लेकर जा रही स्कूल बस का टायर फटा! अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी, अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में मचा हड़कंप

नैनीताल। जिले में आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां चोरगलिया में आज सोमवार सुबह एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी भी बच्चे को ज्यादा चोट नहीं लगी। वहीं हादसे की खबर से बच्चों के अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार स्कूल बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। हादसे में कुछ बच्चे और कर्मचारी चोटिल हुए है। चोरगलिया पब्लिक स्कूल की बस 20 बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई। हादसे की वजह बस का अगला टायर फटना जा रहा है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं, हालांकि बच्चों को चोटें आई हैं। एक सफाई कर्मचारी भी चोटिल है। एक महिला कंडक्टर भी बस में थी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें