Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअंतर्राष्ट्रीयउत्तराखण्ड; यूक्रेन से स्वदेश लौटीं सात छात्राएं! सोशल मीडिया पर वीडियो पर...

उत्तराखण्ड; यूक्रेन से स्वदेश लौटीं सात छात्राएं! सोशल मीडिया पर वीडियो पर वायरल, यूक्रेन में फंसे छात्रों ने बताई पीड़ा

देहरादून। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग अभी जारी है। इधर यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए जहां सरकार लगातार प्रयासरत होने का दावा कर रही है वहीं सोशल मीडिया पर कुछ वीडियोज वायरल हो रही हैं जिसमें यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र अपनी पीड़ा बताते हुए सरकार पर आरोप लगाते दिख रही है। वीडियोज में साफ देखा जा सकता है कि छात्र कितनी मुश्किल में हैं और उनका कहना है कि भारत सरकार उन्हें निकालने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है।
वहीं ऑपरेशन गंगा के तहत लगातार भारतीयों को लाया जा रहा है। आज उत्तराखण्ड की सात छात्रों के स्वदेश लौटने के खबर आ रही है। अब तक राज्य के 22 लोग वापस लौट चुके हैं। यूक्रेन में उत्तराखंड के 226 लोग फंसे हुए हैं, जिसमें छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड सरकार की टीम ने आज सुबह सात उत्‍तराखंड के छात्रों को दिल्‍ली एयरपोर्ट पर रिसीव किया। यह यूक्रेन से फ्लाइट एआई 1942 से भारत आए हैं। इनके नाम हैं तमन्ना त्यागी, प्रेरणा बिष्ट, शिवानी जोशी, लिपाक्षी, अताउल्लाह मलिक, मोहम्मद मुकर्रम और उर्वशी जंतवाली।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें