Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित मुंबई में...

उत्तराखण्डः रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी प्रज्ञा दीक्षित मुंबई में हुईं सम्मानित! महिलाओं के हितों में हमेशा रहती हैं आगे

रुद्रप्रयाग। सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेने वालीं प्रज्ञा दीक्षित ने मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय प्रतियोगिता में बतौर फाइनलिस्ट प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्हें सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया है। बता दें कि श्रीमती दीक्षित रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की पत्नी हैं और महिलाओं के हितों के लिए हमेशा आगे रहती हैं। महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहती हैं औ यही वजह है कि रेड क्रॉस के साथ-साथ कई सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग करते हुये वह सम्मानित हो चुकी हैं। दीक्षित पिछले लंबे समय से सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। खासकर वह महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति कार्य करती रहती हैं और समय-समय पर महिलाओं के बीच जाकर जागरूक करती रहती हैं। इससे पूर्व उत्तरकाशी में रहकर प्रज्ञा दीक्षित कई कार्यों में हिस्सा लेकर सम्मानित हो चुकी हैं।
प्रज्ञा दीक्षित ने बताया कि इतनी बड़ी प्रतियोगिता में बतौर फाइनलिस्ट सम्मानित होना उनके लिये गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि हमारे समाज के विकास में महिलाओं का सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। महिलाओं को कई प्रकार की घरेलू से लेकर स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, लेकिन महिलाओं को घबराने की जरूरत नहीं है। आज महिलाएं सशक्त हो चुकी हैं और पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। श्रीमती दीक्षित ने कहा कि उत्तरकाशी की भांति रुद्रप्रयाग जनपद में भी महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति कार्य किया जायेगा। समय-समय पर महिलाओं के बीच जाकर जागरूक करने के प्रयास किये जाएंगे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें