Friday, December 1, 2023
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः देहरादून में वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या! हत्यारोपियों ने पहले...

उत्तराखण्डः देहरादून में वृद्ध महिला की गला रेतकर हत्या! हत्यारोपियों ने पहले लूट को दिया अंजाम, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

देहरादून। राजधानी दून से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां भंडारी बाग में लूट के बाद एक 75 साल की वृद्धा की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात से जहां इलाके में सनसनी फैल गयी है, वहीं पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। महिला की पहचान कमलेश धवन के रूप में हुई है। महिला इस मकान में अकेली रहती थी। महिला की तीन बेटियां हैं जो वसंत विहार में रहती हैं। घर के भीतर अलमारी का सारा समान बिखरा पड़ा है। एसपी सरिता डोबाल सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। इससे पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी। उस वक्त चोर नल की टोंटियां और अन्य समान ले गए थे। महिला के पति इंद्रराज धवन की काफी समय पहले हो मौत हो गई थी। महिला के पति ट्रांसपोर्टर का काम करते थे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें