Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः भूस्खलन ने रोकी गाड़ियों की रफ्तार! लगातार हो रही बारिश बनी...

उत्तराखण्डः भूस्खलन ने रोकी गाड़ियों की रफ्तार! लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें बंद

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। मानसून सीजन शुरू होने के बाद से जहां कई जिलों मंे लगातार बारिश हो रही है वहीं मैदानी इलाकों में मौसम आंख-मिचौली खेल रहा है। आज सुबह से ही तराई में आसमान में बादलों का डेरा है, हांलाकि कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई, लेकिन मौसम गुम्म होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को जूझना पड़ रहा है। उधर बारिश के बाद पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। प्रदेश में भूस्खलन से अब भी कई मार्ग बाधित हैं, जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हे। नेशनल हाईवे सहित आंतरिक सड़कों पर मलबा आने से ट्रैफिक बाधित हुआ है। यहां राष्ट्रीय राजमार्ग में मंगलवार को चार घंटे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। एनएच में अमोड़ी और स्वाला के समीप सुबह चार बजे पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा गिर गया। इससे यहां से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। वहीं चंपावत में मलबा गिरने से एनएच में वाहनों की कतार लग गई। सुबह करीब आठ बजे कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से मलबा हटाया जा सका।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें