Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः आबादी क्षेत्र में गजराज की दस्तक से मचा हड़कंप! वीडियो बना...

उत्तराखण्डः आबादी क्षेत्र में गजराज की दस्तक से मचा हड़कंप! वीडियो बना रहे लोगों पर हुआ क्रोधित, हमला करने के लिए पीछे-पीछे दौड़ा

डोईवाला। आज यहां सत्तीवाला में आबादी क्षेत्र में अचानक हाथी आ गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। हाथी को अपनी ओर आता देख मार्ग में आवाजाही कर रहे लोग वीडियो बनाने लगे। इस दौरान लोगों ने उसे पत्थर मारकर जंगल में भगाने की कोशिश की। जिस पर हाथी क्रोधित हो गया और हमला करने के लिए उनकी तरफ दौड़ता हुआ दिखाई दिया।डोईवाला दूधली मार्ग पर जा रहे वाहनों पर भी हाथी ने हमला करने का प्रयास किया। इस दौरान स्कूटी पर जा रही स्थानीय युवती भी रुक कर वीडियो बनाने लगी, जिसे देख हाथी उसके पीछे दौड़ने लगा। युवती स्कूटी छोड़कर भाग गई तो हाथी ने स्कूटी को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस जगह पर हाथी चहल कदमी कर रहा था वहां पर एक निजी विद्यालय भी है और गनीमत यह रही कि घटना के समय स्कूल का समय नहीं था। अन्यथा बच्चों पर भी हाथी हमलावर हो सकता था। हाथी को मार्ग पर घूमते हुए देख वन विभाग ने आतिशबाजी कर हाथी को भगाने के प्रयास किए। काफी देर तक हाथी मार्ग पर चहलकदमी करता रहा और बाद में जंगल की ओर चला गया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें