Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः एम्स ऋषिकेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी!...

उत्तराखण्डः एम्स ऋषिकेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों की ठगी! पुलिस ने महिला सहित दो के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा, जांच-पड़ताल शुरू

कोटद्वार। नौकरी लगाने का झांसा देकर महिला सहित दो लोगों ने एक व्यक्ति से लाखों रूपए की ठगी कर ली। ठगी का एहसास होने पर अब पीड़ित पुलिस की शरण पहुंचा और दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत शिवपुर निवासी देवेंद्र सिंह की ओर से पुलिस को धोखाधड़ी के संबंध में तहरीर दी गई है। तहरीर में कहा गया है कि 22 जुलाई 2015 को लाल सिंह नामक एक व्यक्ति ने उसका परिचय पुष्पा नाम की महिला से करवाया। महिला ने उसे एम्स ऋषिकेश में क्लर्क की नौकरी दिलाने की बात कही। इसके लिए पुष्पा ने दो लाख रूपए देने को कहा। जिसमें से तीस हजार रूपए नकद दिए गए व बकाया धनराशि अलग-अलग समय पर पुष्पा के केनरा बैंक खाते में जमा की गई। पीड़ित के अनुसार पैसे जमा होने के बाद भी उसको नौकरी नहीं दिलाई गई। पीड़ित के अनुसार अब उक्त दोनों लोग टालमटोल कर रहे हैं। उधर पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर पुष्पा व लाल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें