Monday, December 4, 2023
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज! दर्शनों के लिए इस बार तीर्थयात्रियों...

उत्तराखण्डः चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज! दर्शनों के लिए इस बार तीर्थयात्रियों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, स्लॉट पर दिए जाएंगे टोकन

देहरादून। देवभूमि में चारधाम यात्रा की तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं। शासन-प्रशासन स्तर पर लगातार यात्रा को लेकर मंथन किया जा रहा है। खबरों की मानें तो इस बार तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद दर्शन के लिए टोकन जारी करेगा। यह टोकन एक-एक घंटे के स्लॉट पर दिए जाएंगे, जो चार घंटे के लिए मान्य होगा। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को दर्शन के लिए लाइन में लगना पड़ता है। पहले तीर्थयात्री बसों और पैदल चलकर धाम में पहुंचते थे। समय की बचत के लिए तुरंत लाइन में लग जाते थे। इससे कई तीर्थयात्रियों को परेशानी होती थी। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्ग तीर्थयात्रियों को होती थी। दर्शन के लिए कई घंटे लाइन में लगने के बाद नंबर आता था। दर्शन के लिए मंदिर परिसरों में टोकन व्यवस्था लागू करने की मांग कई साल से हो रही थी। अब इसे धरातल पर लाने के लिए पर्यटन विकास परिषद ने कवायद शुरू कर दी है। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में मंदिरों के प्रवेश द्वार पर पर्यटन विकास परिषद की ओर से यह टोकन दिए जाएंगे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें