Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः आज और कल बारिश-ओलावृष्टि की संभावना! मौसम विभाग ने जारी किया...

उत्तराखण्डः आज और कल बारिश-ओलावृष्टि की संभावना! मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड में आज और कल बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। झोंकेदार हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। जबकि मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। उधर सोमवार को तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के चलते दून के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। जबकि दिनभर छाए रहे बादल से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 33.1 व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आज भी कुछ इलाकों में तेज गर्जना, बारिश के साथ झोंकेदार हवाएं चलने की आशंका जताई है। हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें