Sunday, September 8, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्ड ब्रेकिंगः हरिद्वार में आयोजित दिव्य सेवा प्रेम मिशन के रजत जयंती...

उत्तराखण्ड ब्रेकिंगः हरिद्वार में आयोजित दिव्य सेवा प्रेम मिशन के रजत जयंती समारोह में पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद! देवभूमि को किया नमन

देहरादून। हरिद्वार में दिव्य सेवा प्रेम मिशन के रजत जयंती समारोह में आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिरकत की। इससे पहले आज सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रपति कोविंद भेल हैलीपेड पहुंचे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक आदेश चौहान समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्‍ट्रपति कोविंद ने कहा कि इस मिशन के साथ 25 साल की मेरी यादें ताजा हो रही हैं। कभी मैंने भी कल्पना नहीं की थी कि आशीष जी में सेवा की जो संकल्पना है वह इस रूप में साकार होगी। कहा कि आशीष गौतम ने प्रयागराज से 25 साल पहले हरिद्वार आकर सेवा की नींव रखी, यह आसान काम नहीं था। उन्होंने सेवा की एक मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पावन भूमि की महिमा अनंत है। प्राचीन काल से लोग यहां धर्म और अध्यात्म के लिए आते रहे हैं। हरिद्वार भगवान विष्णु और शंकर दोनों की प्राप्ति का स्थान है। पतित पावनी गंगा इसकी साक्षी व मोक्षदायिनी भी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें