Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः मौसम के तल्ख तेवरों ने बढ़ाई परेशानी! प्रदेश में...

उत्तराखण्ड बिग ब्रेकिंगः मौसम के तल्ख तेवरों ने बढ़ाई परेशानी! प्रदेश में 88 सड़कें बंद, भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट

देहरादून। उत्तराखण्ड में मौसम के तेवर तल्ख हैं कई जगहों पर लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है जिसके चलते लोगों की दुश्वारियां बढ़ गयी है। सबसे ज्यादा परेशान यातायात को लेकर सामने आ रही है। बारिश के चलते प्रदेश में कई जगहों पर मार्ग बंद हैं, जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में नेशनल हाईवे सहित 88 सड़कें बंद हो गई। लोक निर्माण अधिकारियों के अनुसार सोमवार तक राज्य में 64 सड़कें बंद थी, लेकिन बुधवार को हुई बारिश से 60 अन्य सड़कें भी बंद हो गई। हालांकि दिनभर में विभाग की ओर से बंद में से 36 सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया। जिससे अब राज्य में 88 सड़कें बंद चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इन सड़कों को खोलने के प्रयास चल रहे हैं। बारिश के बाद सड़कें बंद होने से तीर्थ यात्रियों की भी मुश्किलें दोगुनी हो गईं है। सड़क बंद होने से यात्रियों को सड़क पर ही रात गुजारनी पड़ रही है। उधर मौसम विभाग ने प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मूसलाधार बारिश के चलते थल-मुन्सयारी राज्य मार्ग, बडेथी-बद्रीगाड मोटर मार्ग, लम्बगांव-मोटना-रजाखेत- घनसाली मोटर मार्ग, हरिपुर-इच्छाड़ी-क्वानू-मीनस मोटर मार्ग, कालसी-चकराता मोटर मार्ग और चकराता-लाखामंडल मोटर मार्ग सहित करीब 88 सड़कें बंद हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें