Friday, December 1, 2023
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः अनिल शर्मा बने दून बार एसो. के अध्यक्ष! 1237 वोटों से...

उत्तराखण्डः अनिल शर्मा बने दून बार एसो. के अध्यक्ष! 1237 वोटों से हासिल की जीत, बधाईयों का लगा तांता

देहरादून। राजधानी दून से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर चार बार के सचिव रह चुके अनिल शर्मा ने जीत हासिल की है। अनिल शर्मा ने राजीव शर्मा उर्फ बंटू को 286 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। अनिल शर्मा को 1237 वोट मिले, जबकि बंटू को 951 वोट मिले। तीसरे नंबर पर रहे आलोक घिल्ड़ियाल को 284 वोटों से संतोष करना पड़ा। ऑडिटर पद पर ललित भंडारी ने 1091 वोटों से जीत हासिल की, जबकि राजीव रोहिला को 574 वोट मिले। इधर विजयी प्रत्याशियों को बधाईयों का तांता लगा हुआ है।

 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें