Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्डः सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे! सीएम धामी बोले-...

उत्तराखण्डः सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे! सीएम धामी बोले- हर वादा किया जायेगा पूरा, 2025 तक उत्तराखण्ड बनेगा देश का श्रेष्ठ राज्य

देहरादून। उत्तराखण्ड में धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल को आज 100 दिन पूरे हो गए हैं। 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 2025 तक उत्तराखण्ड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के 100 दिनों का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा और आगे भी सरकार द्वारा लगातार प्रदेशहित में ऐतिहासिक फैसले लिए जायेंगे। वहीं कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल को पूरी तरह विफल बताया।
आज सीएम धामी ने ट्वीट कर कहा कि मैं अपने प्रदेश की सवा करोड़ जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम 2025 तक उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने हेतु प्रतिबद्ध हैं और पूर्ण समर्पण भाव के साथ इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के 100 दिन विकास, समर्पण और प्रयास के रहे हैं। जनता ने हम पर जो विश्वास दिखाया, उस पर हमारी सरकार खरा उतरेगी। हमने 100 दिन में अच्छा कार्य किया है और आगे भी अच्छा कार्य करने के साथ नया कीर्तिमान बनायेंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षानुसार 2025 तक उत्तराखंड को देश का नंबर एक राज्य बनाने के लिये सभी के सहयोग से काम किया जा रहा है और समृद्ध तथा आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड का निर्माण किया जाएगा। कहा कि वह अपने हर वादे को पूरा करने में जुटे हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें