नई दिल्ली। हरियाणा के हिसार से दुखद खबर सामने आई है, यहां राजगढ़ में सालासर से लौट रही पिकअप गाड़ी ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में दो परिवारों के 17 लोग सवार थे। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। हादसा बड़ा ही दर्दनाक था। ट्रक से टकराकर गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। जिससे पिकअप में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 12 लोग घायल हैं। इनमें भी पांच की हालत गंभीर बनी हुई हैं। घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतकों की पहचान 60 वर्षीय बिमला, इसकी देवरानी 50 वर्षीय कृष्णा, कृष्णा का दोहता 10 वर्षीय अंकित, 2 साल की पोती सृष्टि की भी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों में 41 वर्षीय कविता, 60 वर्षीय ओमपति, 27 वर्षीय परवीन, 30 वर्षीय सुनीता, 13 वर्षीय पूजा, 14 वर्षीय आंचल, 15 वर्षीय प्रीति, 10 वर्षीय अर्नब, 18 वर्षीय मनीषा, 16 वर्षीय मंजू, 24 वर्षीय सोनू घायल हो गए हैं।