Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यफिर एक्शन में धामीः सचिवालय में अधिकारियों संग की बड़ी बैठक! बजट...

फिर एक्शन में धामीः सचिवालय में अधिकारियों संग की बड़ी बैठक! बजट की तैयारियों का लिया जायजा, मुखबिर तंत्र मजबूत करने के निर्देश

देहरादून। सीएम धामी एक बार फिर एक्शन में दखाई दे रहे हैं, प्रदेश की कमान संभालने के बाद से ही लगातार बड़े-बड़े फैसले ले रहे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पेट्रोलिंग बढ़ाने और मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले सचिवालय में अधिकारियों संग बैठक करते हुए उन्होंने नए बजट की तैयारी, विभिन्न विभागों के कामकाज की प्रगति का जायजा लिया। प्रदेश की कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने पेट्रोलिंग बढ़ाने और मुखबिर तंत्र मजबूत करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने चारधाम यात्रा को लेकर भी अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राज्य के वित्तीय संसाधन बढ़ाने को गंभीरता से प्रयास होने चाहिए। किन सेक्टर में वित्तीय संसाधन जुटाए जा सकते हैं, यह देखा जाए। ऊर्जा के क्षेत्र में जलविद्युत संसाधन महत्वपूर्ण हैं। सौर ऊर्जा पर फोकस किया जाना चाहिए। बिजली में लाइन लास कम किया जाए। उन्होंने जलविद्युत एवं सौर ऊर्जा परियोजनाओं के विकास को नई नीतियां तैयार करने को कहा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें