Thursday, May 16, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यउत्तराखण्ड कांग्रेस को झटकाः यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तिवारी ने दिया...

उत्तराखण्ड कांग्रेस को झटकाः यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तिवारी ने दिया इस्तीफा! भाजपा में जानें की चर्चाएं, त्याग पत्र को लेकर कही ये बात

पिथौरागढ़। उत्तराखण्ड में कांग्रेस को आज एक और झटका लगा है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। चर्चा है कि वह बहुत जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हांलाकि भाजपा में जाने की खबरों को लेकर उनकी तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है, लेकिन कहा जा रहा है कि वह बहुत जल्द मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। इससे पहले उन्होंने यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र भेज दिया है। उनका कहना है कि कांग्रेस में उन्हें युवाओं का कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा है। इसलिए उन्हें मजबूरन पार्टी छोड़नी पड़ रही है। बता दें कि दीपक ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) में जिला महासचिव के रूप में अपनी राजनीति की शुरुआत की। इसके बाद वह दो बार प्रदेश सचिव व एक बार प्रदेश महासचिव चुने गए। उन्होंने मुख्य कांग्रेस में जिला प्रवक्ता का पद भी संभाला। वर्तमान में वह यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे थे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें