Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यसाक्षी हत्याकाण्डः ब्रेकअप की बात से नाराज था साहिल! लव ट्रायंगल की...

साक्षी हत्याकाण्डः ब्रेकअप की बात से नाराज था साहिल! लव ट्रायंगल की थ्योरी भी आई सामने, पूछताछ में हुए बड़े खुलासे

नई दिल्ली। दिल्ली के साक्षी हत्याकाण्ड में बड़े खुलासे हुए हैं। जांच में सामने आया है कि हत्यारा साहिल नाबालिग की हत्या करने के बाद बुलंदशहर में अपनी बुआ के घर भाग गया था। कत्ल करने के बाद उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था। पुलिस को घर वालों के पूछताछ के बाद उसकी लोकेशन मिल गई। इस हत्याकांड के पीछे लव ट्रायंगल की बात भी सामने आई है। पुलिस की जांच में नाबालिग की हत्या के पीछे लव ट्रायंगल की बात सामने आई है। साहिल और लड़की पिछले तीन साल से एक-दूसरे को जानते थे। लड़की प्रवीण नाम के एक लड़के के साथ रिलेशन में थी। उसके नाम का टैटू भी उसके हाथ पर बना है। उससे ब्रेकअप के बाद वह साहिल के साथ रिलेशन में आ गई। जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले लड़की फिर प्रवीण के संपर्क में आ गई और साहिल से ब्रेकअप करना चाह रही थी। शनिवार को भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। साहिल ने उसे धमकी भी दी थी कि वह किसी से बात ना करे। बता दें कि शाहबाद डेयरी इलाके में जेजे कॉलोनी निवासी आरोपी साहिल ने लड़की को कई बार चाकू मारा और एक बोल्डर से भी उस पर वार किया। साहिल फ्रिज-एसी मरम्मत करने का काम करता है। साहिल ने लड़की को 16 बार चाकू मारा और पत्थरों से उसका सिर कुचल दिया। प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में लड़की के शरीर पर चाकू के 16 जख्म मिले हैं। सिर पर पत्थर पटकने की वजह से उसका सिर फट गया था। पीड़िता की मां ने साहिल को फांसी देने की मांग की है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें