Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यसियासतः कर्नाटक में गरजे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ! बोले- बजरंग दल...

सियासतः कर्नाटक में गरजे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ! बोले- बजरंग दल को बैन करने की बात कर हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही कांग्रेस

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कर्नाटक में गरजे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जोरदार वार किया। उन्होंने कहा कि जिन्हें एक भारत श्रेष्ट भारत अच्छा नहीं लगता वे पीएफआई जैसे संगठनों को उन्मुक्त कर समाज विरोधी गतिविधियों को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। योगी ने कहा कि राष्ट्रवाद के लिए समर्पित बजरंग दल को बैन करने की बात कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बजरंग दल को बैन करने की बात कर कांग्रेस हिंदू आस्था के साथ खिलवाड़ कर रही है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी लगातार राज्य में प्रचार कर रहे हैं। आज उन्होंने कर्नाटक के गोनिकोप्पा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार टीपू सुल्तान के परिवार के सदस्य हैं। अगर कांग्रेस फिर से सत्ता में आएगी, तो कर्नाटक पीएफआई घाटी बन जाएगा। दरअसल, कर्नाटक में पीएफआई को लेकर राजनीतिक घमासान जारी है। कर्नाटक कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए हिमंता ने साफ तौर पर कहा कि वे टीपू सुल्तान के परिवार के सदस्य हैं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें