Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यसियासतः भाजपा को घेरने की तैयारी में विपक्षी पार्टियां! बिहार के सीएम...

सियासतः भाजपा को घेरने की तैयारी में विपक्षी पार्टियां! बिहार के सीएम और डिप्टी सीएम राहुल गांधी से मिले, तमाम मुद्दों पर मंथन

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले तमाम विपक्षी दल भाजपा को घेरने में जुट गयी हैं। इस दौरान विपक्ष एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहा है। इसी क्रम में आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ नजर आए। नीतीश कुमार बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पहुंचे थे। यहां पार्टी अध्यक्ष के साथ राहुल गांधी ने उनका स्वागत किया। मीटिंग के बाद मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि यह विपक्ष को एकजुट करने की दिशा में कदम हैं। उन्होंने कहा कि जो भी हमारे साथ आएगा, उसे साथ लेकर चलेंगे। विपक्ष को एक करने में एक बहुत ऐतिहासिक कदम लिया गया है। विपक्ष के जो देश के लिए विजन को डेवलप करेंगे। विपक्षी दलों के साथ विचारधारा की लड़ाई लड़ेंगे। देश पर आक्रमण के खिलाफ एकजुट होकर खड़े होंगे। राहुल गांधी से पहले मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया से कहा कि मीटिंग में बहुत बातों पर चर्चा हुई। हम सभी ने मिलकर तय किया है कि सभी पार्टियों को एकजुट करेंगे और एक होकर आगे के चुनावों में लड़ेंगे। हम सभी मिलकर उसी रास्ते पर काम करेंगे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें