Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यसियासतः कर्नाटक विधानसभा चुनाव! जनसभा कर राहुल गांधी ने भरी हुंकार, बोले-...

सियासतः कर्नाटक विधानसभा चुनाव! जनसभा कर राहुल गांधी ने भरी हुंकार, बोले- दूसरों से सवाल करना आसान है लेकिन खुद से मुश्किल

नई दिल्ली। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस बीच राजनीतिक दल भी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एक बार फिर कर्नाटक के दौरे पर हैं। दिल्ली में अपना सरकारी बंगला खाली करने के बाद राहुल ने पहली जनसभा की। राहुल ने बागलकोट एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दूसरों से सवाल करना आसान है, लेकिन खुद से सवाल करना मुश्किल है। राहुल गांधी रविवार को हुबली पहुंचे थे। उन्होंने बागलकोट में आयोजित बसवा जयंती समारोह में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल ने कहा कि जहा अंधेरा होता है, उसी अंधेरे में कहीं-न-कहीं रोशनी भी निकलती है। उस समय समाज में अंधेरा था, इसलिए बसवा जी अंधेरे में रोशनी बनकर निकले। इंसान यूं ही रोशनी नहीं देता, पहले खुद से सवाल करना पड़ता है। दूसरों से सवाल करना आसान है, खुद से सवाल करना मुश्किल है। राहुल ने आगे कहा कि बसवा जी ने लोकतंत्र का रास्ता हिंदुस्तान और विश्व को दिया और ये सच्चाई है। इसे मिटाया नहीं जा सकता। अगर हिंदुस्तान में लोकतंत्र आया, अधिकार आए तो उसकी नींव बसवा जी जैसे लोगों ने रखी थी। बसवा जी के दोस्तों पर समाज आक्रमण कर रहा था, तब बसवा जी ने खुद से सवाल किया कि मेरे दोस्तों पर हमला क्यों हो रहा है? बसवा जी ने लोकतंत्र, जातिवाद-नफरत, आदर के बारे में खुद से सवाल पूछे। फिर जो सच उन्होंने देखा, उसे जीवनभर नहीं छोड़ा।

 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें