Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यसियासतः तमिलनाडु में भाजपा को लगा बड़ा झटका! 13 पदाधिकारियों ने दिया...

सियासतः तमिलनाडु में भाजपा को लगा बड़ा झटका! 13 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा, BJP ने AIADMK पर गठबंधन तोड़ने का आरोप लगाया

नई दिल्ली। तमिलनाडु में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां बुधवार को पार्टी के 13 पदाधिकारियों ने इस्तीफा देते हुए सहयोगी पार्टी एआईएडीएमके में शामिल हो गए। यह सभी नेता भाजपा आईटी विंग से जुड़े हुए हैं। वहीं आईटी विंग के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट अनबरासन ने बुधवार को पार्टी से इस्तीफा देते हुए कहा था कि मैंने सालों तक भाजपा के लिए काम किया है। लोग जानते हैं कि मैंने कभी किसी पद की उम्मीद नहीं की। पिछले कुछ दिनों से पार्टी में कुछ भी ठीक नहीं है। असामान्य स्थिति को देखते हुए मैंने पार्टी से इस्तीफा देने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाजपा कार्यकर्ताओं ने AIADMK प्रमुख पलानीस्वामी के खिलाफ विरोध किया और उन पर गठबंधन धर्म का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। वहीं AIADMK ने इन आरोपों से इनकार किया है। इसके पहले रविवार ही पांच भाजपा नेताओं ने इस्तीफा दिया था, जिनमें IT विंग के चीफ सीटीआर निर्मल कुमार भी शामिल थे। निर्मल ने अन्नामलाई पर DMK मंत्री के साथ गुप्त समझौता करने का आरोप लगाए थे। इसके कुछ समय बाद ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। फिर उन्होंने AIADMK चीफ पलानीस्वामी से मुलाकात की और पार्टी में शामिल हो गए। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर निर्मल ने पार्टी के राज्य नेतृत्व पर पार्टी कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज करने और अन्नामलाई पर कई लोगों के खिलाफ निगरानी करने का भी आरोप लगाया था।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें