Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यनैनीतालः नवसंवत्सर पर श्री रामसेवक सभा में हुआ कार्यक्रम! रंगारंग प्रस्तुतियों ने...

नैनीतालः नवसंवत्सर पर श्री रामसेवक सभा में हुआ कार्यक्रम! रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, फागोत्सव फोटोग्राफी के विजेता हुए पुरस्कृत

नैनीताल। नवसंवत्सर के अवसर पर आज श्री रामसेवक सभा में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पदमश्री अनूप साह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री राम सेवक सभा के बाल कलाकारों ने गणेश वंदना, दुर्गा स्तुति तथा जय अम्बे भवानी प्रस्तुत किया। इस दौरान निकिता, हिमानी, हिमानी बिष्ट, प्राची कदाकोटी, हर्षिता गोसाईं, पल्लवी, चंद्रिका, उन्नति साह, कामाक्षी, राधिका, प्रीति, सोनी, हिमानी पांडे, सुनीता सिंह, अंजली आर्य, इशिता बिष्ट ने श्रुति कोहली के निर्देशन में भक्ति पूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन प्रो. ललित तिवारी ने किया। पंडित भगवती प्रसाद जोशी ने मंत्रोचार किया। बीरेंद्र ने हारमोनियम तथा हर्षिता ने तबले पर संगीत देकर समां बांधा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पदमश्री अनूप साह ने कहा कि प्रकृति के साथ मनाए जाने वाले पर्व रोचक तथा ऊर्जा से भरे होते हैं। उन्होंने बाल कलाकारों के प्रस्तुति की तारीफ की। कहा कि प्रकृति का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने फागोत्सव फोटो ग्राफी के विजेताओं को पुरस्कार भी दिया। बता दें कि फोटोग्राफी प्रतियोगिता का निर्णय थ्रीष कपूर, उमेश गोगना, मुकेश श्रीवास्तव ने किया तथा संयोजक हिमांशु जोशी रहे। इस दौरान प्रथम पुरुस्कार अदिति खुराना, द्वितीय पुरस्कार सुरेश कांडपाल, तृतीय पुरस्कार प्रो. ललित तिवारी तथा चौथा सांत्वना पुरस्कार उदित साह, सरिता त्रिपाठी, दीप्ति बोरा, प्रांजल साह को दिया गया। इस अवसर पर मनोज साह, अशोक साह, गिरीश जोशी, जगदीश बावड़ी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल चौधरी, मुकेश जोशी मंटू, डॉक्टर महेंद्र राणा, डॉक्टर किरण लाल साह, मुकुल जोशी, डॉक्टर सरस्वती खेतवाल, हिमांशु जोशी मित्र, दीपा पांडे, गीता साह, भारती साह, दिव्य साह, मीनू बुदला कोटी, हरीश राणा, भुवन बिष्ट, हीरा सिंह, प्रवीण साह, सभासद प्रेमा साह अधिकारी, घनश्याम साह, रानी साह आदि मौजूद रहे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें