Friday, July 26, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यआदमखोर तेंदुए का आतंकः हल्द्वानी से दस किमी आगे फतेहपुर रेंज में...

आदमखोर तेंदुए का आतंकः हल्द्वानी से दस किमी आगे फतेहपुर रेंज में बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार! दहशत में ग्रामीण, पुलिस व वन विभाग ने बरामद किया शव

हल्द्वानी। यहां काठगोदाम से दस किमी आगे फतेहपुर रेंज में आदमखोर तेंदुए का आतंक लगातार जारी है। तेंदुए के आतंक से लोग दहशत में हैं। फतेहपुर रेंज के भदयूनी गांव में तेंदुए ने एक बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बना लिया। बताया जा रहा है कि महिला अपनी बहू के साथ पास के जंगल में घास लेने गई थी और जब बहू पेड़ पर चढ़कर नीचे पत्ते फेंक रही थी। इसी दौरान घात लगाए बैठे तेंदुए ने पत्तों को इकट्ठा कर रही सास पर हमला कर दिया और घसीट ले गया। बहू के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर जुट गये और वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रेंजर और ज्योलीकोट पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद डेढ सौ मीटर के दायरे में सर्च अभियान चलाकर शव को बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार भदयूनी गांव निवासी धनुली देवी उम्र 60 वर्ष अपनी बहू लीला के साथ घर के पास के ही जंगल में घास लेने गई थी। बहू पेड़ पर चढकर नीचे पत्ते तोड़कर फेंक रही थी, जिन्हें धनूली देवी इकट्ठा कर रही थी। इसी दौरान घात लगाकर बैठे तेेंदुए ने धनुली पर हमला कर दिया और घसीट कर ले जाने लगा। बहू लीला नीचे देखा तो तेंदुए की सिर्फ पूछ दिखाई दी। उसने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रेंजर केएल आर्य और ज्योलीकोट पुलिस भी पहुंच गई। सर्च अभियान चलाकर डेढ़ मीटर की रेंज में धनुली देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया गया। धनुली देवी को दो बेटे हैं, जो घर पर ही रहते हैं। घटना के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें