Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यआय से अधिक संपत्ति का मामलाः निलंबन के बाद देर रात गिरफ्तार...

आय से अधिक संपत्ति का मामलाः निलंबन के बाद देर रात गिरफ्तार हुए आइएएस अधिकारी यादव! आज दोपहर कोर्ट के समक्ष होंगे पेश, लिंक में पढ़ें क्या है पूरा मामला

देहरादून। आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे आइएएस अधिकारी राम बिलास यादव को देर रात गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले रात में ही उन्हें शासन द्वारा निलंबित कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि यादव को आज दोपहर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा, इसके बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। सूत्रों की मानें तो राम बिलास यादव के खिलाफ विजिलेंस के पास पर्याप्त सबूत हैं, जिसके आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं राम बिलास यादव के अधिवक्ता अविनाश शर्मा ने बताया कि विजिलेंस ने रात सवा दो बजे गिरफ्तारी की सूचना यादव की पत्‍नी को दी। लेकिन गिरफ्तारी का मेमो देने से उन्होंने इनकार कर दिया।
आपको यह भी बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर विगत दिवस बुधवार को राम बिलास यादव विजि‍लेंस के समक्ष पेश हुए थे। विजि‍लेंस ने उनसे देर रात तक पूछताछ की, इनके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गौरतलब है कि राम बिलास यादव के उत्तर प्रदेश में तैनात रहने के दौरान आय से 500 प्रतिशत अधिक संपत्ति के मामला सामने आया था। उत्तर प्रदेश सरकार ने इसकी विजिलेंस जांच कराई थी, लेकिन जांच रिपोर्ट आने से पहले ही वर्ष 2019 में यादव अपने मूल काडर उत्तराखंड में लौट आए थे। तब वह पीसीएस थे, यहां आने के कुछ अंतराल में उनकी आइएएस काडर में प्रोन्नति कर दी गई। इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड सरकार को पत्र लिखकर कार्रवाई की सिफारिश की थी। उत्तराखंड में विजिलेंस ने खुली जांच शुरू करने के बाद अप्रैल में यादव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें