Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यसाइबर ठगीः पहले फेसबुक पर दोस्ती कर जीता विश्वास! फिर विदेश से...

साइबर ठगीः पहले फेसबुक पर दोस्ती कर जीता विश्वास! फिर विदेश से गिफ्ट भेजने के नाम पर महिला ने 2.48 लाख रूपए का लगाया चूना, पुलिस जांच में जुटी

देहरादून। उत्तराखण्ड में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला राजधानी दून का है, यहां एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर दोस्त बनकर महिला ने 2.48 लाख रूपए का चूना लगा दिया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित अब पुलिस की शरण में पहुंचा है, इस मामले में नेहरू कॉलोनी थाने में केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार माता मंदिर रोड निवासी रमेश चंद्र की फेसबुक पर खुद को विदेशी बताने वाली महिला फ्रेंड बनी। उसने बताया कि कोविड में उसके माता-पिता की मृत्यु हो गई। कहा कि उसके पैतृक संपत्ति पर चाचा ने कब्जा कर लिया। रमेश महिला की केस लड़ने में सपोर्ट की। महिला ने कुछ टाइम बाद कहा कि मलेशिया कोर्ट में वह उनकी मदद से केस जीत गई है। झांसा दिया कि उन्हें गिफ्ट भेजना चाहती है। तीन लाख रुपये की गिफ्ट की रशीद और कोरियर स्लिप रमेश को भेजी। छह जून को उन्हें एक अनजान नंबर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद कस्टम क्लीयरेंस दिल्ली से बताया। इसके बाद पीड़ित से अलग-अलग दबाव बनाकर उसने व उसके साथियों से पीड़ित से अपने दिए बैंक खातों में 2.48 लाख रुपये जमा करवा लिए। आरोपी और रकम की डिमांड करने लगे तो पीड़ित तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें