Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवमी के अवसर विधि विधान से किया...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवमी के अवसर विधि विधान से किया कन्या पूजन, प्रदेश की खुशहाली की करी कामना

देहरादून। शारदीय नवरात्र की नवमी के अवसर पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने आवास पर विधि विधान से कन्या पूजन किया।
सीएम धामी ने नव दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं को भोजन कराया और निर्मल बुद्धि एवं अष्ट सिद्धियों की प्रदाता मां सिद्धिदात्री से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना भी की।


कन्या पूजन करने के बाद सीएम धामी देहरादून के बलबीर रोड पर स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे। बीजेपी मुख्यालय पर भी शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कन्या पूजन कार्यक्रम आयोजित था। कन्या पूजन कार्य्रकम में सीएम धामी भी शामिल हुए। यहां भी मुख्यमंत्री धामी के साथ पार्टी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओ ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें