Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यटूटा पाकिस्तान का रिकॉर्डः गृहमंत्री शाह की मौजूदगी में एक साथ फहराए...

टूटा पाकिस्तान का रिकॉर्डः गृहमंत्री शाह की मौजूदगी में एक साथ फहराए गए 77 हजार 700 तिरंगे, हर तरफ वंदे मातरम की गूंज

गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर हैं। यहां उनकी मौजूदगी में एक साथ 77 हजार 700 तिरंगे फहराकर पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा है। इस दौरान गृहमंत्री शाह ने इस रिकॉर्ड के लिए सभी को शुभकामनाएं दी। बता दें कि स्वतंत्रता संग्राम के महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव पर भोजपुर के जगदीशपुर में यह रिकॉर्ड बनाया गया। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम था। अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए गृहमंत्री शाह ने भारत माता की जय के जयघोष लगाए। उन्होंने जगदीशपुर की धरती को युगपुरुषों की धरती बताते हुए कहा कि हेलिकॉप्टर से मैंने देखा कि यहां से पांच-पांच किमी तक लोगों के हाथ में तिरंगा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल से ज्यादा लोग रोड पर वंदे मातरम् और भारत माता की जय बोल रहे हैं। कहा कि इतिहास ने बाबू कुंवर सिंह के साथ अन्याय किया। उनकी वीरता के अनुरूप उन्हें जगह नहीं दी गई। आज बिहार की जनता पलक पांवड़े बिछाकर उनका नाम एक बार फिर से अमर कर रही है। 58 साल से अनेक प्रकार की रैलियों में गया हूं, लेकिन आरा में राष्ट्रभक्ति का ये उफान देखकर नि:शब्द हूं। ऐसा कार्यक्रम जीवन में कभी नहीं देखा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें