Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः महाशिवरात्रि के तोरण द्वार को लेकर झारखण्ड में बवाल! पलामू...

बड़ी खबरः महाशिवरात्रि के तोरण द्वार को लेकर झारखण्ड में बवाल! पलामू में आमने-सामने आए दो समुदाय, पत्थरबाजी और आगजनी के बाद इंटरनेट बंद

नई दिल्ली। झारखण्ड में महाशिवरात्रि के तोरण द्वार को लेकर बवाल हो गया। इस दौरान पलामू में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला इतना बड़ गया कि पत्थरबाजी शुरू हो गयी। पत्थरबाजी और आगजनी ने माहौल और बिगाड़ दिया। इस दौरान कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इस पत्थरबाजी में पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है। पांकी में धारा 144 लगा दी गई है। पलामू के पांकी बाजार इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। पांकी बाजार पूरी तरह बंद है। सड़क पर पत्थर बिखरे पड़े हैं, एक पक्ष के लोगों का कहना है कि तोरण द्वार लगाने के बाद दूसरे पक्ष ने उसे जबरन कबाड़ कर फेंक दिया गया। इसका विरोध किया गया तो पत्थरबाजी शुरू हो गई। मस्जिद से पत्थर चलाए गए। पत्थरबाजी कितनी भयावह थी इसका अंदाजा सड़क पर पड़े पत्थरों से लगाया जा सकता है। दोनों तरफ से जोरदार पत्थर बाजी हुई। बताया जा रहा है कि पेट्रोल बम से भी हमला किया गया। मस्जिद के बाहर की दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। हालांकि पेट्रोल बम की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें