Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने...

बड़ी खबरः टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद तिहाड़ जेल प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन! 99 अधिकारियों का तबादला

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद जेल प्रशासन ने बड़ा एक्शन लेते हुए 99 जेल अधिकारियों का तबादला कर दिया है। दरअसल तिहाड़ जेल में साथी कैदियों ने रोहिणी कोर्ट शूटआउट के मुख्य आरोपी टिल्लू की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि वर्दीधारी कर्मियों के सामने ही हमला किया गया और उन्होंने हस्तक्षेप नहीं किया। जिसके बाद इस मामले में सहायक अधीक्षक समेत तिहाड़ जेल के नौ अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया था। इसके अलावा, सूत्रों ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया कि जेल प्रशासन ने तिहाड़ के अंदर बंद खूंखार गैंगस्टरों की सूची बनाना शुरू कर दिया है और उन्हें अलग-अलग सेलों में ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है। सूत्रों ने कहा कि तिहाड़ प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है क्योंकि उन्हें जेल के अंदर एक और गैंगवार की आशंका है। सूत्रों ने आगे कहा कि गोगी गिरोह के सदस्यों द्वारा टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के मद्देनजर प्रशासन सभी कैदियों को अलग-अलग सेल में स्थानांतरित कर रहा है, जो उनके प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों की सेल से दूर होगा। तिहाड़ जेल के सूत्रों ने कहा कि कुल मिलाकर, तिहाड़ जेल में बड़े गैंगस्टर और उनके गुर्गों सहित हजार से अधिक कैदी हैं। इनमें मुख्य रूप से वे कैदी शामिल हैं, जो साइलेंट मोड में हैं और अपने प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों पर अचानक हमला कर देते हैं।” उन्होंने कहा कि करीब 30-35 कैदी हैं, जिनकी सुरक्षा खतरे में है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें