Thursday, April 25, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः राहुल गांधी ने अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना!...

बड़ी खबरः राहुल गांधी ने अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना! बोले- अगर उन्हें भगवान के साथ बैठा दें तो वो उन्हें भी समझाना शुरू कर देंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेरिका यात्रा के दौरान मंगलवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा और आईओसी के अन्य सदस्यों ने उनका स्वागत किया। बुधवार को भारतीयों को संबोधित करते हुए राहुल ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को अगर भगवान के साथ बैठा दें तो वो भगवान को समझाना शुरू कर देंगे। सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें लगता है वो सब कुछ जानते हैं, भगवान से भी ज्यादा जानते हैं। वो भगवान के साथ बैठ सकते हैं और उन्हें भी समझा सकते हैं। राहुल ने आगे कहा कि मुझे लगता है हमारे देश के प्रधानमंत्री उनमें से एक हैं। मोदी जी को अगर भगवान के साथ बैठा दें तो वो भगवान को समझाना शुरू कर देंगे कि ब्रह्मांड कैसे काम करता है। वो वैज्ञानिक को विज्ञान के बारे में और इतिहासकार को इतिहास के बारे में भी समझा सकते हैं। राहुल ने इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि कुछ महीने पहले हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा शुरू की थी। यात्रा के दौरान मैंने देखा कि भारत में राजनीति के जो सामान्य टूल थे वह अब काम नहीं कर रहे हैं। लोगों को धमकी दी जा रही है, एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में भारत में अब राजनीति करना आसान नहीं रह गया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें