Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः राहुल गांधी ने अमेरिका में की मोदी सरकार के इस...

बड़ी खबरः राहुल गांधी ने अमेरिका में की मोदी सरकार के इस फैसले की तारीफ! बोले- 2024 लोकसभा चुनाव के परिणाम जनता को सरप्राइज करेंगे

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रूस-यूक्रेन युद्ध पर भाजपा सरकार के रूख का समर्थन किया। वाशिंगटन में नेशनल प्रेस क्लब में पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि रूस के साथ हमारे संबंध हैं। रूस के साथ हमारे संबंध रहे हैं। हम उन पर कुछ निर्भर हैं। इसलिए मैं भारत सरकार के समान ही रुख रखूंगा। अंत में हमें भी अपने हितों के बारे में सोचना होगा। फरवरी 2022 से चल रहे यूक्रेन के साथ युद्ध के मद्देनजर कांग्रेस रूस के साथ भारत के द्विपक्षीय संबंधों का आकलन कैसे करेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने यह टिप्पणी की। राहुल गांधी ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि रक्षा संबंध होना महत्वपूर्ण है। लेकिन मुझे लगता है कि हमें अन्य क्षेत्रों (सहयोग के) पर भी विचार करने की जरूरत है। राहुल गांधी ने विपक्षी एकता पर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि एक अंडर करंट है जो 2024 के आगामी लोकसभा चुनावों में लोगों को आश्चर्यचकित करेगी। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी अगले दो वर्षों में बहुत अच्छा करेगी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें