Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः बिहार हिंसा को लेकर गरमाई सियासत! नीतिश सरकार को घेरने...

बड़ी खबरः बिहार हिंसा को लेकर गरमाई सियासत! नीतिश सरकार को घेरने के फूल मूड में भाजपा, मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली। बिहार में रामनवमी के बाद हुई हिंसा को लेकर राजनीति गरमाते जा रही है। इस मामले में भाजपा नीतिश सरकार को घेरने के फूल मूड में है। आज बिहार विधानसभा में भी पूरा मुद्दा उठा। भाजपा पूरे मामले को लेकर काफी आक्रामक है और कानून और व्यवस्था विफल होने की वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा मांगा है। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायकों ने यह मुद्दा उठाया। हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भाजपा ने कई बड़े आरोप भी लगाए। भाजपा का साफ तौर पर कहना है कि बिहार में एक बार फिर से जंगलराज रिटर्न आ चुका है। बता दें कि बिहार के सासाराम और बिहार शरीफ में रामनवमी के दिन विभिन्न कारणों से हिंसा भड़क गई थी। 4 दिनों के बाद भी फिलहाल वहां स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कानून व्यवस्था को लेकर आपात बैठक बुलाई थी। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्यपाल से बात की और केंद्रीय बलों की अतिरिक्त टुकड़ी भेजने का फैसला हुआ। हालंकि, पूरे मामले को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई करती दिख रही हैं। हिंसा में शामिल लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अभी तक इस मामले को लेकर 80 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें