Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः फिर विवादों में आईपीएल! दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ने महिला...

बड़ी खबरः फिर विवादों में आईपीएल! दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ने महिला से की बदसलूकी, फ्रेंचाइजी ने लागू की आचार संहिता

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग एक बार फिर विवादों में है। खबरों की मानी तो टीम पार्टी में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ने महिला के साथ बदसलूकी की। जिसके बाद फ्रेंचाइजी ने क्रिकेटर्स के लिए आचार संहिता बनाई है। आचार संहिता के अनुसार फ्रैंचाइज़ी की सार्वजनिक छवि साफ सुधरी रखने के लिए खिलाड़ी अब रात 10 बजे के बाद अपने परिचितों को अपने कमरे में नहीं ला सकते हैं। आचार संहिता के मुताबिक, यदि खिलाड़ी अपने मेहमानों की खातिरदारी करना चाहते हैं तो यह टीम होटल के रेस्तरां या कॉफी शॉप में होनी चाहिए। यदि कोई खिलाड़ी किसी से मिलने के लिए होटल छोड़ना चाहता है तो तो उसको इसके लिए फ्रेंचाइजी के पदाधिकारियों को सूचित करना होगा। सोमवार को हैदराबाद सनराइजर्स के खिलाफ जीत के बाद खिलाड़ियों के साथ साझा की गई एडवाइजरी में एक चेतावनी भी दी गई है। इसमें साफ लिखा है कि किसी भी तरह से आचार संहिता का उल्लंघन होने पर जुर्माना लगाया जा सकता है। यहां तक कि कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म किया जा सकता है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें