Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः उत्तराखण्ड में आफत की बारिश! उत्तरकाशी में मलबे में दबा...

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड में आफत की बारिश! उत्तरकाशी में मलबे में दबा डंपर वाहन! मसूरी में जनजीवन अस्त-व्यस्त

देहरादून। उत्तराखण्ड में बारिश से लगातार मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार सुबह भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी में एक डंफर मलबे में दब गया। वहीं मसूरी में बारिश के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के जखोल-सांकरी मोटर मार्ग पर गुहिंया घाटी के पास एक डंपर के उपर मलबा गिरने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि अन्य कोई जनहानि नहीं हुई हैं। रास्ता आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो गया है। पीडब्लूडी द्वारा मार्ग सुचारू करने की कार्रवाई की जा रही हैं। वहीं केदारनाथ में भी बारिश के बीच ही श्रद्धालु धाम में दर्शन कर रहे हैं। उधर यमुनोत्री धाम में लगातार बारिश के चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें