Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में भारी हिमस्खलन! 10 लोगों की...

बड़ी खबरः पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में भारी हिमस्खलन! 10 लोगों की दर्दनाक मौत, सेना ने चलाया रेस्क्यू अभियान

नई दिल्ली। पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र में शनिवार को हिमस्खलन की घटना में 10 लोगों की मौत हो गयी और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार गिलगित-बाल्टिस्तान के अस्तोर जिले के शंटर टॉप इलाके में हुए हिमस्खलन में जान गंवाने वाले 10 लोगों में तीन महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया गया। बाद में पाकिस्तानी सेना के जवान भी बचाव अभियान में शामिल हो गए। गिलगित-बाल्टिस्तान के प्रमुख सचिव मोहिउद्दीन वानी ने हिमस्खलन की घटना की पुष्टि की और कहा कि प्रभावित क्षेत्र में बचाव दल काम कर रहे हैं। गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री खालिद खुर्शीद खान ने हिमस्खलन में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को बचाव अभियान में तेजी लाने का निर्देश भी दिया।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें