Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः फांसी के फंदे पर झूली भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे! बनारस...

बड़ी खबरः फांसी के फंदे पर झूली भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे! बनारस के एक होटल की आत्महत्या, आज ही रिलीज हुआ था नया गाना

नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने बनारस के एक होटल में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आकांक्षा भदोही जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थीं और वह भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा थीं। आकांक्षा ने ‘वीरों के वीर’ और ‘कसम पैदा करने वाले की 2’ नाम की फिल्मों में काम किया था। आज 26 मार्च को ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उनका नया गाना रिलीज हुआ है। इस गाने का नाम ‘आरा कभी हारा नहीं’ है। फैन्स के लिए विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जिस आकांक्षा को उन्होंने आज नए गाने में देखा है, वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। एक्ट्रेस ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। इस खबर के आने के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में शोक पसर गया है, सभी को इससे बड़ा झटका लगा है। आकांक्षा दुबे तीन साल की उम्र में पेरेंट्स के साथ मुंबई शिफ्ट हुई थीं। उनके पेरेंट्स उन्हें आईपीएस अफसर बनाना चाहते थे, लेकिन उनका मन डांस और एक्टिंग में था। बचपन से ही उन्हें टीवी देखने पसंद था। इसी पैशन को फॉलो करने के बाद वो फिल्मी दुनिया में आई थीं। मुंबई में पढ़ाई करने के बाद आकांक्षा ने अपना करियर फिल्मों में शुरू किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी दोस्त पुष्पांजलि पांडे ने इसमें उनकी मदद की थी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें