Thursday, April 25, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः जेएनयू से दो छात्राओं का अपहरण करने का प्रयास! मनचलों...

बड़ी खबरः जेएनयू से दो छात्राओं का अपहरण करने का प्रयास! मनचलों ने छेड़छाड़ भी की, पुलिस ने दर्ज किए दो केस

नई दिल्ली। जेएनयू से एक बड़ा मामला सामने आया है, यहां मंगलवार देर रात दो छात्राओं का अपहरण करने का प्रयास किया गया। इस मामले में पीड़ित छात्राओं ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत जेएनयू के कुलपति और सिक्योरिटी इंचार्ज से भी की गई है। जेएनयू छात्र संघ और एबीवीपी की तरफ से भी जेएनयू प्रशासन को शिकायत दी गई है। इसमें परिसर में सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया गया है। इस मामले में पुलिस को दो शिकायतें मिली हैं। एक शिकायत शारीरिक शोषण और दूसरी छेड़छाड़ और अपहरण के कोशिश की मिली है। दोनों शिकायतों पर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों ही मामलों में आरोपी और वाहन एक ही थे और उनकी पहचान कर ली गई है। आगे की जांच जारी है। एबीवीपी पदाधिकारियों के अनुसार, रात करीब एक बजे परिसर में एक सड़क पर दो छात्राएं टहल रहीं थीं। इसी दौरान हरियाणा नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार में आए तीन लड़कों ने दोनों छात्राओं कोई खींचकर कार में बैठाने का प्रयास किया। हालांकि आरोपित उनका अपहरण करने में सफल नहीं हो सके और भाग गए। एबीवीपी का आरोप है कि परिसर में सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें