Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः उत्तराखण्ड में एक और हादसा! गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी...

बड़ी खबरः उत्तराखण्ड में एक और हादसा! गहरी खाई में गिरा यूटिलिटी वाहन, एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत

देहरादून। उत्तराखण्ड में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। आज विकासनगर की ओर जा रही एक यूटिलिटी वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, जबकि एक महिला घायल बताई जा रही है। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह शंम्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला गंभीर घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतकों की शिनाख्त .पूरण सिंह पुत्र बरदावर सिंह निवासी मैलोत क्वानू, .मनोज पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी क्वानू मैलोत हुई है, जबकि घायल महिला का नाम सामो देवी पत्नी पूरण सिंह बताया जा रहा है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें