Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः एयर इंडिया ने गलत बर्ताव करने वाले व्यक्ति पर लगाया...

बड़ी खबरः एयर इंडिया ने गलत बर्ताव करने वाले व्यक्ति पर लगाया दो साल का प्रतिबंध! दिल्ली पुलिस ने भी दर्ज की थी शिकायत

नई दिल्ली। एयर इंडिया ने दिल्ली से लंदन की उड़ान के दौरान विमान में गलत बर्ताव करने वाले व्यक्ति पर दो साल का उड़ान प्रतिबंध लगाया है। घटना 10 अप्रैल की बताई जा रही है। खबरों के अनुसार इस व्यक्ति पर विमान में चालक दल की दो महिला सदस्यों को शारीरिक नुकसान पहुंचाने का आरोप है। एअर इंडिया के चालक दल के सुपरवाइजर की ओर से की गई शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने इस यात्री के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। यात्री की पहचान पंजाब निवासी 25 वर्षीय जसकीरत सिंह पड्डा के रूप में हुई। सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि एअर इंडिया की ओर से इस घटना के संदर्भ में एक आंतरिक समिति गठित की गई जिसने आमराय से फैसला किया कि आरोपी युवक नरमी दिखाए जाने का पात्र नहीं है। सूत्र ने बताया कि समिति ने आरोपी पर एअर इंडिया के विमान से यात्रा करने पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया। सूत्र ने कहा कि आरोपी व्यक्ति के व्यवहार को स्तर-3 श्रेणी का अपराध माना गया। इस बारे में एअर इंडिया की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय के नियमों में अनियंत्रित यात्री व्यवहार को तीन स्तरों में वर्गीकृत करने का प्रावधान है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें