Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यबड़ी खबरः तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे आप नेता सत्येंद्र जैन!...

बड़ी खबरः तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिरे आप नेता सत्येंद्र जैन! दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराए गए, पैर फिसलने से हुआ हादसा

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन बुधवार रात बाथरूम में फिसलकर गिर गए, जिन्हें बाद में दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया कि उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उन्हें चेकअप के लिए लाया गया है। वहीं सूत्रों ने बताया कि कल रात सत्येंद्र जैन चक्कर आने के बाद तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर पड़े। उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तिहाड़ जेल प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात सत्येंद्र जैन अपने वार्ड के अंदर बाथरूम के अंदर पैर फिसलने की वजह से गिर गए थे। मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में करीब एक साल से जेल में बंद सत्येंद्र जैन को पिछले एक हफ्ते में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आम आदमी पार्टी के सूत्रों के अनुसार, जैन को पहले भी रीढ़ की हड्डी में चोटें आई थीं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें