Friday, December 1, 2023
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यअभिनेता सोनू सूद की बहन की राजनीति में होगी एंट्री, पंजाब विधानसभा...

अभिनेता सोनू सूद की बहन की राजनीति में होगी एंट्री, पंजाब विधानसभा चुनाव में आजमा सकती हैं किस्मत

मशहूर अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका अब राजनीति में कदम रखने वाली हैं। यह बात खुद अभिनेता सोनू सूद ने बताई। उन्होंने कहा कि उनकी बहन मालविका राजनीति में प्रवेश कर रही हैं, लेकिन उनका खुद का ऐसा कोई इरादा नहीं है। सूद की इस घोषणा के बाद अटकलें शुरू हो गईं हैं कि उनकी बहन 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मोगा से किस्मत आजमा सकती हैं। मोगा जिले से संबंध रखने वाले सूद ने कहा कि उनकी बहन ने अतीत में बहुत से अच्छे काम किये हैं। सूद ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, हम आज आधिकारिक तौर पर कहना चाहते हैं कि मालविका निश्चित रूप से पंजाब की सेवा करने आएगी। किसी भी राजनीतिक दल में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर सूद ने कहा कि इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि हमने अभी तक पार्टी के बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। जब भी समय आएगा, हम सुनिश्चित करेंगे कि हम आपको इसकी जानकारी दें। यह पूछे जाने पर कि क्या वह खुद राजनीति में आएंगे तो सूद ने कहा कि उन्होंने राजनीति में आने के बारे में नहीं सोचा है। अभिनेता ने पिछले साल कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान प्रवासियों को उनके गृह राज्यों तक पहुंचने में मदद करके सुर्खियां बटोरी थीं।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें