Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यआदि महोत्सव का आगाजः प्रधानमंत्री मोदी ने मेगा नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल का...

आदि महोत्सव का आगाजः प्रधानमंत्री मोदी ने मेगा नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल का किया उद्घाटन! एक हजार से ज्यादा कलाकार लेंगे हिस्सा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में मेगा नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन किया। उन्होंने आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को भी पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा भी मौजूद रहे। 16 से 27 फरवरी 2023 तक चलने वाले इस महोत्सव में 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के एक हजार से ज्यादा कलाकार और कारीगर हिस्सा लेंगे। जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा के मुताबिक, आदिवासियों के उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाने औऱ उनकी कला-संस्कृति को पहचान दिलाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस महोत्सव में आदिवासी शिल्प, संस्कृति, व्यंजन और व्यापार से सीधे रूबरू होने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि 11 दिवसीय मेले में 28 राज्यों के लगभग 1000 आदिवासी कारीगर और कलाकार शामिल होंगे। वहीं 13 राज्यों के आदिवासी रसोइए मिलेट्स में जायके का तड़का लगाएंगे जिसमें रागी हलवा, कोदो की खीर, मांडिया सूप, रागी बड़ा, बाजरा की रोटी, बाजरा का चुरमा, मडुआ की रोटी,वा रोटी, भेल, कश्मीरी रायता, कबाब रोगन जोश का जायका खास तौर पर मिलेगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें