Monday, December 4, 2023
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeअन्यजिलाधिकारी ने कोविड की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा...

जिलाधिकारी ने कोविड की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यो और निर्वाचन के संबध में प्रेस प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी

विधानसभा सभा निर्वाचन और कोविड के दृष्टिगत जिलाधिकारी पिथौरागढ डा. आशीष चौहान ने सोमवार क्लेक्टेट सभागार में प्रेस वार्ता की। इस दौरान जिलाधिकारी ने कोविड की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यो और निर्वाचन के संबध में प्रेस प्रतिनिधियों को विस्तार से जानकारी दी।

प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान के दौरान कोरोना गाइडलाइन का विशेष ख्याल रखा जाएगा। दिब्यांग और 80 प्लस उम्र के मतदाताओं को पोस्टल वैलेट की सुविधा दी जा रही है। कोरोना पॉजिटिव लोगों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान कराया जाएगा। पोलिंग पार्टियों को कोविड सुरक्षा के दृष्टिगत पीपीई किट, मास्क, सेनेटाइजर, थर्मल स्क्रीनिंग एवं अन्य सामग्री की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 8 पीएम से 8 एम तक रैली, जनसभा आदि सभी प्रतिबंधित है। पोलिंग स्टेशन पर सभी पार्टियों के एजेंट डबल वैक्सीनेट होना जरूरी है। जिले में छूटे हुए सभी लोगों को डबल वैक्सीन लगाने का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। होम आइसोलेशन मरीजों की कन्ट्रोल रूम से रेग्युलर मानिटरिंग की जा रही है। जहां पर भी ज्यादा केस मिले है वहां पर कन्टेमेंट जोन बनाया गया है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद मे कुल 381581 मतदाता है। इस बार 12885 नए मतदाता बने है। राजनैतिक दलों को डोर-डोर कैंम्पेन के लिए केवल 5 लोगों को ही परमिशन है। स्टार प्रचारक की संख्या 40 से कम करते हुए 20 निर्धारित की गई है। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सभी सवालों पर विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान सहित विभिन्न संस्थानों के वरिष्ठ प्रेस प्रतिनिधि मौजूद थे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें