Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeराष्ट्रीयबजट 2023–24 : आगामी 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट,...

बजट 2023–24 : आगामी 1 फरवरी को पेश होगा आम बजट, वित्त मंत्री की मौजूदगी में आयोजित की गई हलवा सेरेमनी, जानिए क्या हैं बजट पेश करने से पहले होने वाली यह सेरेमनी

आगामी 1 फरवरी 2023 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में आम बजट पेश करेंगी और इस बार भी यह बजट पेपरलेस होगा। जिसके लिए व‍ित्‍त मंत्री की मौजूदगी में गुरूवार को पारंपरिक हलवा सेरेमनी का आयोजन किया गया।

क्या होता हैं हलवा सेरेमनी और ये क्यों मनाई जाती हैं……
बजट की प्रिंटिंग हर साल नॉर्थ ब्लॉक में हलवा सेरेमनी के साथ शुरू हो जाती है। वित्त मंत्रालय के ऑफिस में एक बड़ी कढ़ाई में हलवा बनाया जाता है और बांटा जाता है। वित्त मंत्री खुद इस कार्यक्रम की अगुवाई करते हैं। उनके अलावा वित्त मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी इस रस्म में शामिल होते हैं। हलवा सेरेमनी के बाद बजट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए बजट बनाने में शामिल अधिकारियों का “लॉक-इन” होता है। नॉर्थ ब्लॉक के अंदर स्थित बजट प्रेस, केंद्रीय बजट की प्रस्तुति तक की अवधि में सभी अधिकारियों को रखा जाता है और केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा संसद में बजट पेश किए जाने के बाद ही यह अधिकारी और कर्मचारी अपने परिवार जनों और दोस्तो से मिल सकते हैं।इसका मकसद बजट को गोपनीय रखना होता है।

ऐप में भी देख सकते हैं बजट:
वित्त वर्ष 2023-24 के लिए केंद्रीय बजट पेपरलेस रूप में पेश होगा। सांसदों और आम जनता द्वारा बजट दस्तावेजों की परेशानी मुक्त पहुंच के लिए ” केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप ” भी लॉन्च किया गया था। पिछले साल की तरह इस साल भी 1 फरवरी 2023 को संसद में बजट प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्रीय बजट 2023-24 मोबाइल ऐप पर भी उपलब्ध होगा ।यह दो भाषाओं (अंग्रेजी और हिंदी) में तथा एंड्रॉइड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।
ऐप को केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (www.indiabudget.gov.in) से भी डाउनलोड किया जा सकता है। आम जनता के लिए बजट दस्तावेज केंद्रीय बजट वेब पोर्टल (www.indiabudget.gov.in) पर डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध होंगे।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें