Saturday, July 27, 2024
No menu items!
Google search engine
- Advertisement -spot_imgspot_img
Homeचुनावप्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणापत्र, भाजपा पर हुई हमलावर

प्रियंका गांधी ने जारी किया घोषणापत्र, भाजपा पर हुई हमलावर

आज उत्तराखंड के देहरादून में कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी किया।इसके मुख्य बिंदु हैं-

01सरकार बनने के पहले वर्ष 200 unit तक बिजली मुक्त दी जाएगी. इसके पश्चात चरणबद्ध तरीके से यह छूट बढ़ाई जायेगी।

02.स्नातकोत्तर छात्रों को मिलेंगे 5 लाख रूपये के स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड।

03.सरकारी नौकरी में लगी रोक को तत्काल हटाया जाएगा और वर्तमान में 57 हजार रिक्त पद है जिनको पहले साल में भरा जायेगा।

04.राज्य में लोकायुक्त व्यवस्था को लागू किया जायेगा।

05.पुलिस विभाग में रिक्त पदों को तत्काल भरा जायेगा, जिसमें 40 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।

06.अतिथि शिक्षकों की नियक्ति में ब्लॉक कैडर व्यवस्था को लागू किया जाएगा।

07.प्रदेश में समुचित शिक्षा ढांचा विकसित करने के लिए शिक्षा बजट में वृद्धि की जाएगी।

08.शहीद सैनिकों के आश्रितों को दी जाने वाली राशि दोगुनी की जाएगी, साथ ही प्रत्येक शहीद परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

09.राज्य पुलिस कर्मियों को 4600 रूपये का ग्रेडपे दिया जाएगा।

10.उनको एक उद्योग और व्यापार के रूप में मानवता और समानो को बन्द किया जाये। 2017 की नीति को और अधिक बेहतर बनाकर हम राजस्व में वृद्धि करेंगे

11. 3प मॉडल पर काम करेंगे।

12.राज्य की पहली स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी।

13.चीनी मिलों का आधुनिकीकरण किया जायेगा और गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की प्रक्रिया में सुधार किया जायेगा जिससे कि गन्ना भुगतान समय से किया जा सक

14.किसान आंदोलन के दौरान जिन किसानों पर राजनीतिक द्वेष के तहत मुकदमे लगाए थे, वो सभी मुकदमें वापस लेंगे।

15.अगले 5 पर्व में निर्यात को गुणा तक बढ़ाने के लक्ष्य के साथ राज्य के दोनों प्रमुख हवाई अड्डो में निर्यातकों की सुविधा के लिए Carge Terminal विकसित किये जायेंगे। Single Window. System से उसका रिव्यु किया जायेगा तथा इसे और प्रभावी बनाया जायेगा।

16साहित्य और रगमंच विधाओं के प्रोत्साहनके लिये उत्तराखण्ड साहित्य अकादमी, फिल्म अकादमी और उत्तराखण्ड रंग कला अकादमी की स्थापना की जायेगी।

17 ‘मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ’ यात्रा को फिर से शुरू किया जाएगा। सभी वृद्ध जनों को पेंशन दी जाएगी।

18बद्री गाय का संरक्षण कर दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा दिया जाएगा और गाय गंगा योजना फिर से शुरू कर आवारा पशुओं के लिए बाड़ों का निर्माण किया जाएगा।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

ताजा खबरें