दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई के स्मृति नगर क्षेत्र में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला ने घर में घुसकर धारदार हथियार से परिवार के तीन सदस्यों पर हमला कर दिया, जिसमें मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बच्ची का इलाज निजी अस्पताल में जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह हमला एसटीएफ जवान ललितेश यादव के परिवार पर हुआ। घटना के समय ललितेश यादव घर पर मौजूद नहीं थे और रेलवे स्टेशन गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी महिला घर में घुसी और उनकी पत्नी और बच्चों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में उनकी पत्नी रीना यादव और 9 वर्षीय बेटे आदित्य यादव की मौत हो गई, जबकि बेटी नैना यादव गंभीर रूप से घायल हो गई। एक अन्य बेटी ने बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज, ललितेश यादव की कथित प्रेमिका है। दोनों की पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी और बताया जा रहा है कि दोनों ने शादी भी कर ली थी। सूत्रों के अनुसार ललितेश ने ही आरोपी महिला को दुर्ग में रहने के लिए मकान दिलवाया था। शुक्रवार को उसे समझाकर वापस भेजा गया था, लेकिन वह अगले ही दिन सुबह फिर घर पहुंच गई और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी महिला को पकड़ लिया। उसके हाथ से चाकू छीनकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या तथा हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
Trending
उत्तराखंड में हाउस लिस्टिंग शुरू: प्रगणकों के लिए टोल-फ्री नंबर 1855 बना मददगार, शंकाएं हो रहीं दूर
शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में नतीजे घोषित: मुख्यमंत्री धामी ने टॉपर्स को बताया राष्ट्र का असली निर्माता
उत्तराखंड चारधाम यात्रा: आस्था का सैलाब,व्यवस्थाओं पर सियासत तेज,सरकार सख्त, दुष्प्रचार पर कार्रवाई के निर्देश
शिक्षा मंत्री की मौजूदगी में नतीजे घोषित: मुख्यमंत्री धामी ने टॉपर्स को बताया राष्ट्र का असली निर्माता
उत्तराखंड इंडस्ट्रियल पावर कट: उद्योगों पर संकट के बादल, 12 घंटे की कटौती से लाखों का नुकसान
रिश्वत केस ड्रामा: चूहों ने खाए सबूत, कोर्ट की प्रतिक्रिया
भिलाई में प्रेमी के परिवार पर हमले के बाद महिला गिरफ्तार
बड़े बदलाव से पहले मालीवाल का बड़ा कदम